IPL 2024: निकोलस पूरन ने दिखाया रौद्र रूप, तूफानी पारी में 5 गेंद में ठोके 23 रन, देखें Video

Updated: Fri, May 17 2024 21:56 IST
Image Source: Google

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15वें ओवर की शुरूआती 5 गेंद पर 23 रन ठोंक दिए। आखिरी गेंद पर छक्का राहुल ने जड़ा था। ये 6 6 6 4 1 6 सहित कुल 29 रन अर्जुन तेंदुलकर और नमन धीर ने मिलकर डाला। वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे इस मैच में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

पारी का 15वां ओवर करने आये अर्जुन ने पहली गेंद लौ फुलटॉस डाली। पूरन ने इस गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। अर्जुन ने दूसरी गेंद भी इसी तरह की डाली और पूरन ने इस पर भी डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ते हुए अपना अर्धशतक जड़ा। तेंदुलकर को कुछ दिक्कत आ गयी और फिजियो आये और उन्हें मैदान से बाहर लेकर चले गए। उनका बचा हुआ ओवर पूरा करने नमन धीर आये। 

तीसरी गेंद पर पूरन ने डीप स्क्वायर लेग पर छक्का मार दिया। इसी के साथ पूरन ने छक्कों की हैट्रिक लगा दी। पूरन ने चौथी गेंद पर स्क्वायर लेग पर चौका मार दिया। 5वीं गेंद पर पूरन ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा। इस ओवर में कुल 6 6 6 4 1 6 सहित कुल 29 रन बने। पूरन ने इस मैच में 19 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। वहीं राहुल ने 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। 

पूरन ने 29 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान राहुल ने 41 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दो अर्धशतकीय पारियों की मदद से लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन का स्कोर बनाया। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने लिए। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोहित शर्मा, टिम डेविड, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी। 

Also Read: Live Score

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नवीन-उल-हक, एश्टन टर्नर, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें