चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सोमवार (8 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कोलकाता ने 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 रन, सुनील नारायण ने 27 रन औऱ अंगकृश रघुवंशी ने 24 रन बनाए। 

 
Advertisement

इसके जवाब में चेन्नई ने 2.2 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 67 रन, शिवम दुबे ने 28 रन और डेरिल मिचेल ने 25 रन की पारी खेली।

Advertisement

CSK को नहीं हुआ फायदा

चेन्नई की पांच मैच में तीसरी जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में 6 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। चेन्नई का नेट रनरेट बेहतर होकर     +0.666 हो गया है। शुरूआती दो मुकाबले जीतने के बाद चेन्नई लगातार दो मैच हारी थी। 

वहीं कोलकाता को सीजन की चार मैच में पहली हार है। 6 पॉइंट्स के साथ टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि नेट रनरेट में टीम को बड़ा नुकसान हुआ है, जो +2.518 से घटकर +1.528 हो गया है।

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है?

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने 5 मैचों में 105.33 की औसत और 146.30 की स्ट्राईक रेट से 316  रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक जड़ा है।

Also Read: Live Score

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान के पास पर्पल कैप है। रहमान ने 4 मैच में 9 विकेट अपने खाते में डाले हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार