IPL 2024 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रविवार (6 मई) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 98 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद केकेआर ने सुनील नारायण  (81)के तूफानी अर्धशतक के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर बनाया।

Advertisement

इसके जवाब में लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्कस स्टोइनिस (36) और केएल राहुल (25) के अलावा कोई और खिलाड़ी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिका।

 
Advertisement

केकेआर बनी टॉपर

केकेआर की 11 मैच में यह आठवीं जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में 16 पॉइंट के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। इस धमाकेदार जीत से केकेआर का नेट रनरेट +1.453 हो गया है। केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा, जो फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गई है। राजस्थान के भी 16 पॉइंट हैं, लेकिन नेट रनरेट के मामले में केकेआऱ से बहुत पीछे है।

वहीं 11 मैच में पांचवीं हार के साथ लखनऊ पांचवें नंबर पर हैं। लखनऊ के साथ चेन्नई सुपर किंग्स औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के भी 12-12 पॉइंट्स हैं, लेकिन केएल राहुल की टीम की नेट रनरेट -0.371 हो गई है।

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। वह 11 मैचों में 67.75 की औसत से 542 रन बना चुके हैं। 11 मैच में 541 रन के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे नंबर पर हैं

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का कब्जा है, जो अभी तक 11 मैच में 17 विकेट अपने खाते में डाल चुके हैं। पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने भी 11 मैच में 17 विकेट लिए हैं, लेकिन बुमराह की औसत और इकॉनमी उनसे बेहतर है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार