IPL 2024 Points Table: मुंबई इंडियंस (MI) ने सोमवार (6 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने ट्रैविस हेड (48) और पैट कमिंस (नाबाद 35) की पारियों की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में मुंबई की शुरूआत खराब रही और 31 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। फिर सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा (नाबाद 37) के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 143 रन की अटूट साझेदारी की। जिसके चलते मुंबई ने 17.2 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  

 
Advertisement

जीत का चौका पूरा

12 मैच में यह मुंबई की चौथी जीत रहै और टीम पॉइंट्स टेबल में ऊपर चढ़कर नौंवे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस फिसलकर सबसे नीचे दसवें नंबर पर आ गई है।  हालांकि हार के वाबजूद हैदराबाद चौथे नंबर पर बनी हुई है। पैट कमिंस की टीम की 11 मैच में यह पांचवीं हार है। 

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। वह 11 मैचों में 67.75 की औसत से 542 रन बना चुके हैं। 11 मैच में 541 रन के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे नंबर पर हैं

Advertisement

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का कब्जा है, जो अभी तक 12 मैच में 18 विकेट अपने खाते में डाल चुके हैं। पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने भी 11 मैच में 17 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार