IPL 2024 Points Table:  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शनिवार (4 मई) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने शाहरुख खान (37), राहुल तेवतिया (35) और डेविड मिलर (30) की पारियों के दम पर 19.3 ओवर में 147 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में आरसीबी ने 13.4 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 64 रन और विराट कोहली ने 42 रन की शानदार पारी खेली।

 
Advertisement

पॉइंट्स टेबल में हुई उलटफेर

आरसीबी की 11 मैच में यह चौथी जीत है और इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस को पछाड़कर -0.049 के नेट रनरेट के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गई है। मैच से पहले आरसीबी सबसे नीचे दसवें नंबर पर थी, जहां अब मुंबई है।  
वहीं गुजरात हार के बाद आठवें से फिसलकर नौंवे नंबर पर पहुंच गई है। 

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है। 

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। वह 11 मैचों में 67.75 की औसत से 542 रन बना चुके हैं। 10 मैच में 509 रन के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का कब्जा है, जो अभी तक 11 मैच में 17 विकेट अपने खाते में डाल चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 8 मैंच में 15 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार