आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में  सुनील नारायण (Sunil Narine) और अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) को आउट कर दिया। ये कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बहुत बड़े झटके है। एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। 

Advertisement

पारी का सातवां और अपना पहला ओवर करने आये जडेजा ने पहली गेंद युवा रघुवंशी को फ्लैट गेंद मिडिल और लेग स्टंप की ओर डाली। रघुवंशी ने इस गेंद पर रिवर्स स्वीप खेला लेकिन लाइन मिस कर गए। वहीं गेंद सीधे पैड पर जाकर लग गयी और अंपायर ने बिना किसी देरी के आउट दे दिया। बल्लेबाज ने भी DRS नहीं लिया क्योंकि उन्हें पता था कि गेंद स्टंप से टकरा जाती। रघुवंशी ने 18 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। 

Advertisement

इसके बाद जडेजा ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद सुनील नारायण को ऑफ स्टंप के बाहर डाली। कंधे में परेशानी से जूझ रहे नारायण ने लॉन्ग ऑफ पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वहाँ खड़े महीश तीक्ष्णा ने एक अच्छा कैच लपका। नारायण ने 20 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 27 रन की पारी खेली। जडेजा ने इसके बाद अपने दूसरे ओवर में वेंकटेश अय्यर को 3(8) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। जडेजा ने अपने 4 ओवर के कोटे में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महीश तीक्ष्णा। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। 

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: शिवम दुबे, मोईन अली, शेख रशीद, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधु। 

Advertisement

Also Read: Live Score

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, साकिब हुसैन।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार