आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) के 5 विकेट हॉल की मदद से मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 179/9 के स्कोर पर रोक दिया। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा (Tilak Varma) और नेहल वढेरा (Nehal Wadhera) ने शानदार पारियां खेली। आखिरी ओवर करने आये संदीप ने W W 1 0 W 2 ने सहित 3 विकेट लिए और मात्र 2 रन दिए। सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई आखिरी दो ओवरों में 9 रन ही बना पायी। 

Advertisement

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन तिलक ने बनाये। उन्होंने 45 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 38 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। नेहल वढेरा ने 24 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। वढेरा का ये इस सीजन में पहला मैच है। तिलक और वढेरा ने 5वें विकेट के लिए 99 (52) रन जोड़े। मोहम्मद नबी ने 17 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। तिलक और नबी ने चौथे विकेट के लिए 32 (26) रन की साझेदारी निभाई। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट चोट से वापसी कर संदीप ने अपने नाम किये। उन्होंने इस दौरान 4 ओवर के अपने कोटे में 18 रन बनाये। 2 विकेट ट्रेंट बोल्ट ने हासिल किये। एक-एक विकेट युजवेंद्र चहल और आवेश खान ने चटकाया। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नुवान तुषारा, आकाश मधवाल, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस। 

Also Read: Live Score

Advertisement

राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: जोस बटलर, केशव महाराज, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार