आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 31वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण (Sunil Narine) ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ दिया। वो कोलकाता की तरफ से आईपीएल के इतिहास में शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज है। उनसे पहले ये कारनामा ब्रेंडन मैकुलम और वेंकटेश अय्यर कर चुके हैं। नारायण की शतकीय पारी की मदद से ही कोलकाता 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 223 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। ये इस सीजन का 5वां शतक है। वहीं नारायण अब आईपीएल इतिहास में शतक और पांच विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Advertisement

इसके अलावा नारायण आईपीएल में शतक और गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा और शेन वॉटसन ये कारनामा कर चुके हैं। नारायण ने 56 गेंद का सामना करने हुए 13 चौको और 6 छक्कों की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। उनसे पहले कोलकाता की तरफ से ब्रेंडन मैकुलम ने आईपीएल के पहले सीजन (2008) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतक जड़ा था। उसके बाद वेंकटेश ने पिछले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाया था। 

Advertisement

आईपीएल 2024 के 31वें मैच में अंगकृष रघुवंशी ने 18 गेंद का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। नारायण और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 85 (43) रन जोड़े। इसके अलावा नारायण ने आंद्रे रसेल के साथ (10 गेंद में 13 रन) 51 (19) रन की साझेदारी की। आवेश खान और कुलदीप सेन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। एक-एक विकेट चहल और बोल्ट को मिला। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल। 

KKR के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़। 

Advertisement

Also Read: Live Score

RR के इम्पैक्ट खिलाड़ी: जोस बटलर, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, नांद्रे बर्गर। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार