IPL 2024: विराट कोहली के रिकॉर्ड अर्धशतक के दम पर बेंगलुरु ने पंजाब को 4 विकेट से दी मात

Updated: Mon, Mar 25 2024 23:23 IST
IPL 2024: विराट कोहली के रिकॉर्ड अर्धशतक के दम पर बेंगलुरु ने पंजाब को 4 विकेट से दी मात (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली (Virat Kohli) के अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में प्रभसिमरन सिंह की जगह अर्शदीप सिंह को खिलाया। बेंगलुरु की तरफ से इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में यश दयाल की जगह महिपाल लोमरोर आये। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 45(37) रन शिखर धवन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। जितेश शर्मा ने 27(20) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। 

सैम करन ने 17 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन बनाये। शशांक सिंह ने 8 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 21* रन बनाये। शिखर और प्रभसिमरन ने दूसरे विकेट के लिए 55 (38) रन की साझेदारी निभाई। जितेश और करन ने 5वें विकेट के लिए 52 (34) रन की साझेदारी निभाई। मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने बेंगलुरु की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। अल्ज़ारी जोसेफ और यश दयाल एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैच को 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर और 178 रन बनाकर जीत लिया। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से निकले। उन्होंने 49 गेंद में 11 चौको और 2 छक्कों की मदद से 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। विराट जब 0 के स्कोर पर थे तब जॉनी बेयरस्टो ने पहले ओवर में स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया था। विराट के अलावा दिनेश कार्तिक ने 10 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 28* रन बनाये। 

रजत पाटीदार के बल्ले से 18 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। महिपाल लोमरोर ने 8 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17* रन बनाये। दिनेश और महिपाल ने छठे विकेट के लिए 48* (18) रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हरप्रीत बरार और कागिसो रबाडा ने अपने नाम किये। हर्षल पटेल और सैम करन ने एक-एक विकेट लिया। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। 

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अर्शदीप सिंह, राइली रूसो, तनय त्यागराजन, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा। 

Also Read: Live Score

बेंगलुरु के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैशाख, स्वप्निल सिंह। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें