IPL 2025 Playoffs Schedule : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार (27 मई) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले के अंत के साथ ही प्लेऑफ का शेड्यूल भी पक्का हो गया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत  ने शतक लगाया और 61 गेंदों में नाबाद 118 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 37 गेंदों में 67 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में आरसीबी ने 18.4  में 4 विकेट गवाकर ही आसानी से जीत हासिल कर ली।  टॉप स्कोरर रहे कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 85 रन, विराट कोहली ने 30 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। वहीं मयंक अग्रवाल 23 गेंदों में 41  रन बनाकर नाबाद रहे। 

इस जीत के साथ ही आरसीबी ने 19 पॉइंट्स के साथ टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर ली।

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल

29 मई, क्वालिफायर 1: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 से महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर

Advertisement

30 मई, एलिमिनेटर: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, शाम 7:30 से महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर

1 जून, क्वालिफायर 2:    क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम,    शाम 7:30 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

3 जून फाइनल :क्वालिफायर 1 की विजेता टीम बनाम क्वालिफायर 2 की विजेता टीम, शाम 7:30 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबा

Advertisement

प्लेऑफ फॉर्मेट:

क्वालिफायर 1 की विजेता टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी।

एलिमिनेटर की हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

Advertisement

क्वालिफायर 2 में क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच टक्कर होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

फाइनल में क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 2 की विजेता टीमें आमने-सामने होंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार