IPL 2025 Points Table Update: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मंगलवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC)  की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ ने एडेन मार्करम 52 रन, मिचेल मार्श 45 रन और आयुष बदोनी की 36 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली  ने 17.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। राहुल के अलावा अभिषेक पोरेल ने 51 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने नाबाद 34 रन बनाए।

Advertisement

पॉइंट्स टेबल का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आठ मैच में यह छठी जीत है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। दिल्ली के 12 पॉइंट्स हो गए हैं औऱ नेट रनरेट +0.657 हो गया है। पहले नंबर पर काबिज गुजरात टाइटंस के भी 12 पॉइंट्स हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट बेहतर है।

वहीं लखनऊ की टीम की नौ मैच में चौथी हार है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर काबिज है। लखनऊ का नेट रनरेट गिरकर -0.054 हो गया है। 

ऑरेंज औऱ पर्पल कैप

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन के नाम है, जिन्होंने अभी तक 8 मैच में 52.12 की औसत से 417 रन बनाए हैं। वहीं लखनऊ के निकोलस पूरन दूसरे नंबर पर हैं, जिनके बल्ले से 9 मैच में 377 रन आए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास है।  कृष्णा ने 8 मैच में 14.12 की औसत से 16 विकेट हासिल किए हैं। उनके बाद दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद, गुजरात के साईं किशोर, आरसीबी के जोश हेजलवुड, गुजरात के मोहम्मद सिराज और लखनऊ के शार्दुल ठाकुर ने 12-12 विकेट अपने खाते में डाले हैं।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार