इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 70वां मुकाबला रविवार, 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि कोलकाता का मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान ह्युमिडिटी 77-90% रहने का अनुमान है, जिससे मौसम कुछ हद तक उमस भरा हो सकता है। दिन के समय बारिश की संभावना 0% है और रात के लिए भी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 30°C रहने की संभावना है। जाहिर है कि मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश की संभावना ना के बराबर है और फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.2 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में फिन एलन ने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेली थी। ऐसे में इस मैच में भी एलन से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 163 रन रहा है। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो वो कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18.5 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीता था। 

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार