Pat Cummins Returns News: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम आईपीएल 2026 (IPL 2026) टूर्नामेंट में अपना तीसरा मुकाबला रविवार, 05 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले सनराइजर्स की टीम से जुड़ी एक बेहद ही बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, SRH टीम के कैप्टन पैट कमिंस (Pat Cummins) जो कि पीठ की चोट से परेशान हैं, वो अचानक वापस अपने स्वदेश ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।

Advertisement

Final Scan के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए कमिंस: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट के अंतिम स्कैन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का कैंप छोड़कर वापस ऑस्ट्रेलिया गए हैं। यह स्कैन पहले से तय प्रक्रिया के तहत Cricket Australia की निगरानी में होगा।

Advertisement

17 अप्रैल को हो सकती है वापसी: अगर सब कुछ ठीक रहता है और पैट कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्लियरेंस मिल जाता है, तो पैट कमिंस 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदारबाद टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं। हालांकि इसी बीच वो सनराइजर्स के कम से कम तीन और मुकाबले मिस करेंगे। बता दें कि वो अपनी टीम के सीजन के शुरुआती दो मुकाबले पहले ही मिस कर चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कैप्टेंसी कर रहे हैं।

18 करोड़ में हुए थे रिटेन: पैट कमिंस साल 2024 से ही सनराइजर्स टीम का हिस्सा हैं और उनकी कैप्टेंसी में टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। यही वज़ह है उन्हें SRH की फ्रेंचाइजी ने साल 2026 के सीजन के लिए 18 करोड़ में रिटेन किया। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो साल 2026 के सीजन में एसआरएच टीम की तरफ से खेलने के लिए उपलब्ध होते भी हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

IPL 2026 के लिए SRH की पूरी स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, कामिंदु मेंडिस, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, एशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, ओंकार तर्माले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेत्रा, अमित कुमार। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार