IPL 2026 Points Table Update: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सोमवार (11 मई) को धर्मशाला के हिमाच प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 3 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसमें श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 59 रन और प्रियांश आर्या ने 33 गेंदों में 56 रन बनाए। 

Advertisement

जवाब में दिल्ली ने 1 ओवर बाकी रहते हुए ही जीत हासिल कर ली। जिसमें डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। दिल्ली ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया।

दिल्ली को पॉइंट्स टेबल में फायदा

इस जीत के साथ ही दिल्ली को पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है और टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़कर सातवें नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली की 12 मैच में यह पांचवीं जीत है। वहीं मुंबई इंडियंस नौंवे और लखनऊ सुपर जायंट्स दसवें नंबर पर हैं। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। 

वहीं इस सीजन धमाकेदार शुरूआत करने वाली पंजाब किंग्स को लगातार चौथे मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है। हालांकि इससे पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हार के बाद भी पंजाब टेबल में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर बरकरार है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब का नेट रनरेट गिरकर +0.428 हो गया है, जो प्लेऑफ की रेस में अहम साबित हो सकता है। 

Advertisement

ऑरेंज और पर्पल कैप

हेनरिक क्लासेन सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक खेले गए 11 मैच में 54.89 की औसत से 494 रन बनाए हैं। 11 मैच में 477 रन के साथ केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा बरकरार है। उन्होंने अभी तक 11 मैच में 21 विकेट लिए हैं। लिस्ट  में दूसरे नंबर पर अंशुल कंबोज हैं जिन्होंने 11 मैच में 19 विकेट अपने खाते में डाले हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार