IPL 2026 Points Table Update: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 40 रन से हरा दिया। लगातार दो हार के बाद राजस्थान की टीम जीत की राह पर लौटी।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान की जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, जिन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए और गेंदबाजी में 1 विकेट भी हासिल किया।
पॉइंट्स टेबल में छलांग
राजस्थान की टीम सात मैच में पांचवीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। राजस्थान के 10 पॉइंट्स हो गए हैं और नेट रनरेट +0.790 हैं। वहीं लखनऊ की हालत खस्ता है। सात मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की पांचवीं हार है। 4 पॉइंट्स के साथ लखनऊ का नेट रनरेट गिरकर -1.277 हो गया है।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के भी 4-4 पॉइंट हैं लेकिन उनका नेट रनरेट लखनऊ से काफी बेहतर है।
ऑरेंज औऱ पर्पल कैप
सबसे ज्यादा रन के लिए ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के नाम है। उन्होंने 7 पारियो में 53.83 की औसत औऱ 215.33 की स्ट्राईक रेट से 323 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं पर्पल कैप पर लखनऊ के प्रिंस यादव ने कब्जा कर लिया है। उनके सात मैच में 13 विकेट हो गए हैं और उन्होंने हर मुकाबले में विकेट लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज ने भी 13 विकेट हासिल किए हैं।