IPL 2026 Points Table: रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर (CSK) किंग्स पर मिली 8 विकेट की शानदार जीत के आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल मे टॉप पर पहुंच गई है। राजस्थान की टीम बाकी सभी टीमों से नेट रनरेट मे बहुत आगे है।
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी के 15 गेंदों में अर्धशतक की बदौलत राजस्थान ने शानदार जीत हासिल की। राजस्थान ने पहले चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रन पर समेटा और फिर 12.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। जिससे टीम के नेट रनरेट मे काफी फायदा हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स 2 पॉइंट और 4.17 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 पॉइंट और 2.9 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस पॉइंट और 0.68 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है।
चेन्नई के लिए टूर्नामेंट की शुरूआत बेहद निराशाजनक रही और करारी हार से पॉइंट्स टेबल में उसका बुरा हाल हुआ है। चेन्नई का नेट रनरेट -4.17 हो गया है।
शुरूआती मैच में हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स क्रमश: आठवें, नौंवे औऱ दसवें नंबर हैं। जबकि पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स औऱ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक कोई मैच नहीं खेला है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई हर मोर्चे पर फ्लॉप नजर आई। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा औऱ इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थमा। जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों में 43 रन बनाए और बाकी कोई अपनी छाप नहीं छोड़ सका।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके बाद गेंदबाजी में अंशुल कंबोज की जगह कोई नहीं चला और 18 रन के निजी स्कोर पर कार्तिक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी का कैच छोड़ा जो टीम को भारी पड़ा।