Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: गुजरात टाइटंस ने गुरुवार (21 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हरा दिया दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल में गुजरात की यह सबसे बड़ी जीत है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई 13.4 ओवर में 140 रन पर ही सिमट गई।
CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर
आखिरी लीग मैच में मिली करारी हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर काबिज है। 14 मैच में चेन्नई ने छह मुकाबले जीते और आठ में हार मिली है।
वहीं गुजरात के आखिरी लीग मैच के बाद 18 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम ने टॉप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है।
ऑरेंज औऱ पर्पल कैप
गुजरात के ओपनर साईं सुदर्शन ने इस मुकाबले में 53 गेंदों में 84 रन की पारी खेली और इसके साथ ही वह आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं। सुदर्शन के 14 मैच में 49.08 की औसत के साथ 638 रन हो गए हैं। 14 मैच में 616 मैच के साथ शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं।
13 मैच में 24 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की रेस में टॉप पर बरकरार हैं। कागिसो रबाडा के भी 14 मैच में 24 विकेट हो गए हैं, लेकिन इकॉनमी के चलते भुवी आगे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score