IPL 2026 Purple Cap Table Update: राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शनिवार (25 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल के 36वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की रेस काफी रोमांचक हो गई है। 

Advertisement

हैदराबाद के खिलाफ अपने प्रदर्शन के बाद जोफ्रा आर्चर पर्पल कैप टेबल में तीसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में दो विकेट हासिल किए थे। वहीं हैदराबाद के ईशान मलिंगा ने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट लिए और दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, उनके 8 मैच में 14 विकेट हैं।। पर्पल कैप स्टैंडिंग में अंशुल कंबोज टॉप पर बने हुए हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव चौथे स्थान पर खिसक गए।

Advertisement

आईपीएल 2026 पर्पल कैप टेबल

अंशुल कंबोज- 14 विकेट (7 मैच)

ईशान मलिंगा- 14 विकेट  (8 मैच)

जोफ्रा आर्चर-13 विकेट (8 मैच)

Advertisement

प्रिंस यादव- 13 विकेट (7 मैच)

प्रसिद्ध कृष्णा- 12 विकेट ( 7 मैच)

गौरतलब है कि इस मुकाबले में राजस्थान  को 5 विकेट  से मात देकर हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन औऱ ध्रुव जुरेल ने 35 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में हैदराबाद ने 18.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। जिसमें शानदार अर्धशतक जड़ते हुए ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रन, अभिषेक  शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए। जिसकी बदौलत हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार