Arjun Tendulkar IPL: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 पूरा हो चुका है और सभी फ्रेंचाइज़ी ने अपनी टीमें भी बना ली है। मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे यानि अर्जुन तेंदुलकर को एक बार अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। जिसके बाद अर्जुन ने मुंबई इंडियंस का शुक्रियाअदा करते हुए वीडियो बनाया था, लेकिन अब इस वीडियो के कारण ही अर्जुन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 

Advertisement

दरअसल, इस साल मुंबई इंडियंस की टीम ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद फ्रेंचाइज़ी के इंस्टा पेज से उनका एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो से अर्जुन एमआई का शुक्रियाअदा कर रहे थे, लेकिन इस वीडियो के पोस्ट होने के थोड़ी ही देर बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और काफी बुरा-भला कहा। 

Advertisement

इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में देखा जा सकता है कि एक इस्टा यूजर्स ने इस हरफनमौला खिलाड़ी को नसीयत देते हुए कहा कि 'अपने पापा का शुक्रियाअदा करो।' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया है कि 'ये वीडियो सेव करके रख लो... अगली बार भी यही पोस्ट करना है।'

mussaddik_2819 नाम के यूजर ने अर्जुन को ट्रोल करते हुए कहा है कि 'जब तुझे प्लेइंग इलेवन में खिलाएंगे तब ही तो बेस्ट देगा ना ब्रो।' वहीं रोहित नेगी नाम के यूजर ने कहा 'चिंता ना करो तुम हमेशा ही मुंबई इंडियंस में ही रहोगे... खिलाए ना तुम्हे वो अलग बात हैं।' बता दें कि पिछले साल भी अर्जुन मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा थे, लेकिन उन्हें वहां एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला था। फैंस का मानना है कि अर्जुन को उनके टैलेंट पर नहीं बल्कि अपने पिता सचिन तेंदुलकर के नाम पर मुंबई की टीम हर साल खरीद रही है। जिस वज़ह से फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार