IPL Auction: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। बतौर सलामी बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा टीम के लिए पावरप्ले में बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 से पहले बड़ा दांव खेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17 करोड़ 50 लाख की बोली लगाकर खरीदा है। रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर में खिलाकर कैमरून ग्रीन को बतौर ओपनर मुंबई इंडियंस अगले आईपीएल में मौका दे सकती है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने खाली कर दिया अपना पर्स: मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए पर्स में मौजूद 90% से ज़्यादा पैसा खर्च कर दिया। कैमरून ग्रीन को खरीदने से पहले मुंबई इंडियंस के पर्स में ₹20.55 करोड़ रुपए थे।

Advertisement

दिल्ली और आरसीबी ने भी दिखाई थी खरीदने में रूची: ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी कैमरून ग्रीन को खरीदने में रूची दिखाई थी यही वजह है कि उनकी कीमत इतनी ज्यादा बढ़ गई। कैमरून ग्रीन की बात करें तो ये खिलाड़ी ओपनिंग से लेकर मिडल ऑर्डर तक में अपनी बैटिंग का कमाल दिखाने का माददा रखता है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दिखा था जलवा: भारत के खिलाफ T20I सीरीज़ में भी कैमरून ग्रीन का जलवा देखने को मिला था। कैमरून ग्रीन ने भारत के खिलाफ खेले गए तीन T20I मैचों में 118 रन बनाए थे। जिस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 214.55 का रहा। कैमरून ग्रीन के लिए ये पहला IPL सीज़न होगा।

कुछ ऐसा रहा है इंटरनेशनल करियर: कैमरून ग्रीन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 वनडे और 8 T20I मैच खेले हैं। वनडे में कैमरून ग्रीन के बल्ले से 290 और T20I में 139 रन निकले हैं। इसके अलावा कैमरून ग्रीन के खाते में 8 विकेट भी शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार