MS Dhoni humble gesture: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन, उनकी फैन फॉलोइंग ज्यों की त्यों बनी हुई है। धोनी दुनिया की सबसे लोकप्रिय खेल हस्तियों में से एक हैं, और उनका ऑफ-द-फील्ड व्यवहार भी फैंस को काफी भाता है। धोनी हंबल हैं इस बात से शायद ही कोई इंकार करे। एक बार फिर धोनी ने अपना विनम्र स्वभाव दिखाया जब उन्हें रांची हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया जहां वो स्टाफ के लोगों के साथ बड़े ही सौम्यता से बरताव कर रहे थे।

Advertisement

दरअसल, धोनी 44वें शतरंज ओलंपियाड के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने चेन्नई के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को धोनी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए देखा जाता है। वहीं धोनी भी महिला पुलिसकर्मी से बातचीत करते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

वीडियो में धोनी के बेस्ट फ्रेंड चीतू को भी देखा जा सकता है। इससे पहले सोशल मीडिया से दूर रहने वाले धोनी को हाल ही में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की नवीनतम इंस्टाग्राम पोस्ट में देखा गया था। वहीं ऋषभ पंत के इंस्टाग्राम लाइव पर भी 2 सेकंड के लिए आकर धोनी ने लाइमलाइट बटोरी थी।

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में चैन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2022 सीएसके के लिए अच्छा नहीं रहा था। धोनी को आईपीएल 2023  में भी चैन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर उतरते हुए देखा जाएगा इस बात की संभावना काफी ज्यादा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार