IPL fixing: सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) एक ऐसे शख्स हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि इन्हें सबके राज पता हैं और राजनेता इनसे खौफ खाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रैंड नेता और राज्यसभा में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी बीजेपी पर निशाना साधने पर भी कभी पीछे नहीं हटते हैं। इस बीच सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर IPL 2022 के फाइनल में धांधली का आरोप लगाया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने इस पूरे मामले में जांच की मांग की है।

Advertisement

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में IPL के नतीजों के साथ धांधली के अलावा बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह को भी लपेटा है-

Advertisement

सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा, 'खुफिया एजेंसियों का मानना है कि टाटा आईपीएल के रिजल्ट में धांधली की गई थी। जनहित याचिका की हवा को साफ करने के लिए इसकी जांच की आवश्यकता हो सकती है। सरकार ऐसा नहीं करेगी क्योंकि अमित शाह का बेटा बीसीसीआई का तानाशाह बना हुआ है।'

सुब्रमण्यम स्वामी का ये ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स जमकर इसपर रिएक्शन दे रहे हैं-

एक यूजर ने लिखा, 'फाइनल मैच में टॉस जीतकर संजू सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला क्यों किया?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस मामले में आपसे 100% सहमत हूं। अन्यथा, कौन मूर्ख पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा जब वे पहले ही एक बार चेज करते हुए उन्हीं के सामने हार चुके हों। मैं दृढ़ता से महसूस करता हूं कि परिणाम में धांधली की गई है।'

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने बड़े ही आसानी से जीत हासिल की थी। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनकी पूरी टीम 20 ओवर में महज 130 ही रन बना सकी। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.1 ओवर में 7 विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार