आईपीएल का आगाज होने वाला है। 23 मार्च से आईपीएल 2019 की शुरूआत हो जाएगी। एक बार फिर फैन्स को बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ - साथ फील्डिंग का नायाब नजारा देखने को मिलेगी। आईपीएल के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान किया है।

Advertisement

ऐसे में आज आईपीएल फ्लैशबैक में जानते हैं सुरेश रैना के द्वारा खेली गई एक ऐसी तूफानी पारी जिसने फैन्स ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट वर्ल्ड का दिल जीत लिया था।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग की पारी का दिखा था कमाल

आईपीएल 2014 के क्वालीफायर 2 में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब की मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने- सामने थी। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान सहवाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब की चरफ से कप्तान सहवाग ने आतिशी बल्लेबाजी की और केवल 58 गेंद पर 122 रन बनाए। जिसमें सहवाग ने 12 चौके और 8 छक्के जमाए। वीरेंद्र सहवाग ने 21 गेंद पर अर्धशतक जमाने में सफल रहे तो वहीं सहवाग ने 50 गेंद पर शतक भी जड़ दिया था। किंग्स इलेवन पंजाब की पारी में सिर्फ सहवाग की छाए रहे थे और आखिर में 58 गेंद पर 122 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

सुरेश रैना की पारी ने फीका किया सहवाग की पारी का रंग

चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के लिए 227 रन चाहिए थे। ऐसे में सीएसके के हर एक बल्लेबाज को धमाकेदार पारी खेलनी थी। ऐसे में सीएसके पारी की पहले ही ओवर में फाफ डु प्लेसी आउट हो गए जिससे चेन्नई सुपरकिंग्स पर काफी दबाव आ गया लेकिन सुरेश रैना ने सीएसके टीम पर दबाव नहीं आने दिया और अपनी पारी की पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करने लगे।

सुरेश रैना ने जहां केवल 16 गेंद पर 50 रन ठोक दिए। अपनी तूफानी 50 रन की पारी के दौरान रैना ने 7 चौके और 4 छक्के जड़े थे। इतना ही नहीं अर्धशतक जमाने के बाद भी रैना लगातार तेजी से रन बना रहे थे। सुरेश रैना के रहते सीएसके टीम के 100 रन केवल 6 ओवर में ही बन गए थे।

Advertisement

सुरेश रैना जिस अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे थे उससे हर किसी को यकिन था कि क्रिस गेल के द्वारा बनाए गए सबसे तेज शतक यानि 30 गेंद पर बनाए गए शतक का रिकॉर्ड रैना तोड़ देंगे लेकिन दुर्भाग्य से सुरेश रैना रन आउट हो गए।

सुरेश रैना ने केवल 25 गेंद पर 87 रन बनाए जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे। सुरेश रैना ने 348.00 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाके पूरे फैन्स का दिल जीत लिया था। सुरेश रैना की यह पारी आईपीएल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक गिनी जाती है।

हालांकि यह मैच किंग्स इलेवन पंजाब टीम जीतने में सफल रही और 24 रन से चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार