6 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। धोनी एक बार फिर आईपीएल में अपने पुराने टीम चेन्नई सुपरकिग्स की टीम में लौट सकेगें। दिल्ली में हुए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के मीटिंग में इस बात का फैसला लिया गया है। आईपीएल की संचालन परिषद ने धोनी के सीएसके में जाने का रास्ता साफ कर दिया है।
आईपीएल की संचालन परिषद ने फैसला लिया है कि हर फ्रेंचाइजी पिछले साल की टीम में से कम से कम पांच प्लेयर्स को फिर से खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर सकता है। इसके साथ - साथ संचालन परिषद ने आईपीएल टीमों के लिए अगले चरण में वेतन बजट को 66 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 80 करोड़ रूपया कर दिया गया है।
इसके अलावा आपको बता दें कि सीएसके की टीम और राजस्थान रायल्स की टीम अपने साल 2015 में शामिल खिलाड़ियों में से 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। वहीं आपको बता दें कि आईपीएल में हर एक टीम 25 खिलाड़ियों को रख सकती है जिसमें 17 प्लेयर भारतीय होगें तो वहीं 8 विदेशी प्लेयर्स को टीम में रख सकती है।