Top 5 Fastest IPL Half Centuries: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और फैंस को एक बार फिर नए रिकॉर्ड्स बनने और पुराने रिकॉर्ड्स टूटने की उम्मीद है। इस लीग में कई बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रचा है। खास तौर पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड हमेशा चर्चा में रहता है, जिसे तोड़ना हर खिलाड़ी का सपना होता है।

Advertisement

आईपीएल जैसे बड़े मंच पर बल्लेबाजों ने हमेशा अपने आक्रामक अंदाज से फैंस का दिल जीता है। कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने चंद गेंदों में ही पचास रन ठोककर मैच का रुख पलट दिया। आईपीएल 2026 से पहले आइए नजर डालते हैं उन टॉप-5 बल्लेबाजों पर, जिन्होंने इस लीग में सबसे तेज फिफ्टी लगाकर इतिहास रचा है।

Advertisement

1. यशस्वी जायसवाल
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है भारतीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का, जिन्होंने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 11 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में उन्होंने 98 रन की विस्फोटक पारी खेली और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

2. केएल राहुल 
दूसरे नंबर पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। उन्होंने 8 अप्रैल 2018 को पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। राहुल अपनी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस पारी में उन्होंने जबरदस्त आक्रामकता दिखाई।

3. पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने 6 अप्रैल 2022 को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उनकी इस पारी ने साबित किया कि वह सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्ले से भी मैच पलट सकते हैं।

4. रोमारियो शेफर्ड 
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने 3 मई 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई। दबाव भरे मैच में उनकी यह पारी टीम के लिए काफी अहम साबित हुई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

5. यूसुफ पठान 
इस लिस्ट में आखिरी नाम है भारत के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान का, जिन्होंने 24 मई 2014 को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अपनी पावर हिटिंग के लिए मशहूर पठान ने इस पारी से फैंस को खूब रोमांचित किया था।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार