नई दिल्ली, 29 अप्रैल| इस समय पूरा विश्व कोरोनावायरस से जूझ रहा है और ऐसे में सभी खेल गतिविधयां रुकी हुईं हैं जिसमें आईपीएल भी शामिल है। आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने फ्रेंचाइजी के साथ बुधवार को इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि अगर प्रशंसकों के स्वास्थ की बात है तो वह बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेलने को भी तैयार हैं। 

Advertisement

रहाणे ने कहा, "कोविड-19 महामारी ने हर किसी को बताया है कि अप्रत्याशित चीजें हो सकती हैं, इसलिए हम जो कर रहे हैं उसमें खुश रहना चाहिए। साथ ही हमारे पास जो है, उसकी कद्र करनी चाहिए। यह जरूरी है कि हम अपनी रोज की जिंदगी में सकारात्मकता और धैर्य बनाए रखें। मुझे लगता है कि इससे हमें निश्चित तौर पर आगे जाने में मदद मिलेगी।"

Advertisement

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "जहां तक आईपीएल और बाकी खेलों की बात है तो मुझे लगता है कि यह बिना दर्शकों के खेले जा सकते हैं। हम सभी ने खाली स्टेडियमों में घरेलू क्रिकेट खेली है। यह अनुभव सभी खिलाड़ियों को है। जाहिर सी बात है कि हम अपने प्रशंसकों के बिना कुछ नहीं हैं और इसलिए हमारे लिए उनकी सुरक्षा पहले है। मुझे लगता है कि अगर वो घर से भी मैच देखेंगे तो यह उनके लिए काफी अच्छा अनुभव होगा। प्रशंसकों की सुरक्षा अहम है और अगर हमें खाली स्टेडियमों में खेलना पड़ा तो हम इसके लिए तैयार हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार