IPL : दुनिया की सबसे फेमस लीग आईपीएल में दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी जलवे बिखेरते नज़र आते हैं, यहीं वज़ह है आईपीएल को दुनिया की सबसे मुश्किल लीग भी माना जाता हैं। इस साल आईपीएल में आठ नहीं बल्कि दस टीम हिस्सा लेंगी, जिससे लीग का रोमांच दोगना होना तय है। यहीं वज़ह से आज हम आपको बताएंगे उन तीन विस्फोटक बल्लेबाज़ों के नाम जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी लगाई है। 

Advertisement

3. डेविड मिलर (David Miller)

Advertisement

आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड मिलर नंबर तीन पर मौजूद है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) की तरफ से नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करते हुए 38 बॉल पर शतकीय पारी खेली थी। अपनी इनिंग के दौरान मिलर ने 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से कुल 101 रन बनाए थे। बता दें कि उस मैच में पंजाब की टीम मैदान पर 191 रनों का टारगेट चेज करने उतरी थी, जिसके बाद मिलर की पारी के दम पर टीम ने सिर्फ 18 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली थी।

2. यूसुफ पठान (Yusuf Pathan)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ यूसुफ पठान का नाम मौजूद है। पठान ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 213 रनों के टारगेट को चेज करते हुए 37 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी। अपनी पारी में पठान ने 9 चौके और 8 लंबे छक्के जड़े थे। हालांकि पठान की पारी के बावजूद भी राजस्थान की टीम वो मैच जीत नहीं सकी थी, लेकिन आज भी यूसुफ पठान की विस्फोटक पारी को क्रिकेट फैंस काफी याद करते हैं।

1. क्रिस गेल (Chris Gayle)

Advertisement

आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल के नाम हैं। गेल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 13 चौके और 17 छक्के लगाते हुए 66 गेंदों पर 175 रनों की धांसू पारी खेली थी। गेल की पारी के दम पर आरसीबी की टीम ने पुणे के सामने कुल 264 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसके बाद टीम को 130 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार