आईपीएल 2021 के शेष मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईएएनएस से कहा, "आईपीएल के शेष मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।"

Advertisement

फ्रेंचाइजों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल 2021 के सीजन को गत चार मई को स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल के इस सीजन में 31 मैच शेष हैं।

Advertisement

टूर्नामेंट के शेष मुकाबले यूएई में कराए जाएंगे और उम्मीद है कि यह टी20 विश्व कप से कुछ समय पहले ही होंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हालांकि, टी20 विश्व कप की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

टी20 विश्व कप का आयोजन भारत में होना है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बीसीसीआई इसे यूएई या ओमान में करा सकती है।

 

भारत में कोरोना की स्थिति खत्म नहीं होने के कारण बीसीसीआई ने आईसीसी से टी20 विश्व कप की मेजबानी पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए 28 जून तक का समय मांगा है।

टी20 विश्व कप का आयोजन अगर 18 अक्टूबर से होता है तो इसके और आईपीएल के बीच तीन दिन का समय रहेगा।

Advertisement

आईसीसी ने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि घरेलू और आईसीसी टूर्नामेंट के बीत कोई निर्धारित अंतराल का होना जरूरी नहीं है।

आईसीसी के अधिकारी ने कहा, "हम टी20 विश्व कप की तारीखों और आयोजन स्थल की घोषणा जुलाई में करेंगे। हम इस बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। लेकिन आईसीसी इवेंट के लिए किसी भी तरह के अंतराल का नियम नहीं है। आईसीसी को पिच और ग्राउंड तैयार करने के लिए 10 दिन चाहिए होते हैं लेकिन यह मानक है कोई नियम नहीं।"

उन्होंने कहा, "बाकी की चीजें बीसीसीआई और आईसीसी के बीच चल रही हैं। हम लोग इस बारे में बाद में बात करेंगे।"

Advertisement

यह पूछे जाने पर कि खिलाड़ियों को आईपीएल से टी20 विश्व कप में शिफ्ट करने के लिए कम समय मिलेगा। इस पर शुक्ला ने कहा कि कम दिन के अंतर से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में टेस्ट नहीं खेलने वाले देशों के बीच मुकाबला होना है।

टी20 विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें पांच टेस्ट नहीं खेलने वाले देश शामिल हैं।

पापुआ न्यू गुएना, द नीदरलैंड्स, नीमिबिया, स्कॉटलैंड और ओमान जैसे देश भी इसमें हिस्सा लेंगे। शुरूआत में कमजोर टीमों के बीच ओमान में मुकाबले होंगे।

Advertisement

आईसीसी ने हालंकि, कहा कि वह इस बारे में कुछ पुष्टि नहीं कर सकता, क्योंकि चीजें अभी भी वर्कआउट की जा रही हैं।

भारत के जुलाई में प्रस्तावित श्रीलंका दौरे को लेकर शुक्ला ने कहा कि इस पर काम किया जा रहा है और अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार