बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा 13वें सीजन को मिल रही वर्चुअल दर्शकों की संख्या और रेटिंग से काफी खुश हैं। आईपीएल का आयोजन पहले मार्च में किया जाना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

बीसीसीआई ने बाद में इसका आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में करने का फैसला किया था।

Advertisement

गांगुली ने स्टार स्पोटर्स के क्रिकेट लाइव शो में कहा, "अविश्वसनीय और मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ। जब हम स्टार (ड्रीम 11 आईपीएल का आधिकारिक प्रसारणकर्ता) और इससे संबंधित सभी लोगों के साथ चर्चा कर रहे थे - अगर हमें इस साल इसका आयोजन करना है और टूर्नामेंट से एक महीने पहले, हम इस पर विचार कर रहे थे, क्या ऐसा हो सकता है या नहीं, बायो बबल का क्या अंतिम परिणाम होगा और क्या यह सफल होगा।"

उन्होंने कहा, "हमने अपनी योजना के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया क्योंकि हम सभी के जीवन में सामान्य स्थिति लाना चाहते थे और खेल को वापस लाना चाहते थे। इसे मिल रही प्रतिक्रिया से मैं हैरान नहीं हूं। यह दुनिया का बेस्ट टूर्नामेंट है।"

आईपीएल के 13वें सीजन के पहले सप्ताह में करीब 26 करोड़ 90 लाख लोगों ने मैच देखा था, जोकि पिछले साल की तुलना में प्रति मैच 1.1 करोड़ ज्यादा है।

टीवी की व्यूवरशिप मॉनिटर करने वाली एजेंसी बार्क नील्सन ने 'टेलीविजन व्यूवरशिप एंड एडवरटाइजिंग कंजम्पशन ऑफ आईपीएल-13 2020' नामक अपनी रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा संस्करण के पहले सप्ताह में प्रत्येक मिनट में दर्शकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 15 फीसदी इजाफा देखने को मिला है।

Advertisement

आईपीएल 13 में कई सुपर ओवर हो चुके हैं और यह कई रोमांचक संघर्षों का गवाह बना है।

उन्होंने कहा, " इतने सारे सुपर ओवर हुए, हमने हाल ही में एक डबल सुपर ओवर देखा, हमने शिखर धवन की बल्लेबाजी देखी, हमने रोहित शर्मा को देखा, हमने सभी युवा खिलाड़ियों को देखा और हमने लोकेश राहुल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की अंकतालिका में नीचे से ऊपर की वापसी देखी।"

गांगुली ने कहा, "आपको यहां सबकुछ मिल जाएगा। मैं आपको बता सकता हूं कि इस साल आईपीएल एक सफल रहा है चाहे वो रेटिंग के मामले में हो या खेल को देखने वालों की संख्या के मामले में।"

Advertisement

टूर्नामेंट का लीग चरण इस सप्ताह समाप्त होने वाला है जबकि अगले सप्ताह प्लेऑफ खेला जाएगा और इसका फाइनल 10 नवंबर को दुबई में होगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार