आईपीएल 2023 के 42वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक जड़ दिया। ये आईपीएल 2023 का तीसरा शतक है। वो इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है। मुंबई के खिलाफ अपनी इस शानदार पारी के दौरान बेहतरीन शॉट लगाए। उनके इस शतक की मदद से राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। अपनी इस पारी में उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किये है। 

Advertisement

जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ 53 गेंद में शतक जड़ दिया। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 62 गेंद में 16 चौको और 8 छक्कों की मदद से 124 रन की शतकीय पारी खेली। उनका ये शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ये शतक आईपीएल के 1000वें मुकाबले में लगाया है। इसके अलावा उन्होंने जोस बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 7.1 ओवरों में 72 रन की साझेदारी निभाई। वो आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे बड़ा व्यक्तिगत हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। 

Advertisement

दूसरे स्थान पर पॉल वाल्थाटी काबिज है। उन्होंने 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 120 रन की शतकीय पारी खेली थी। तीसरे स्थान पर शॉन मार्श है। उन्होंने 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 115 रन की शतकीय पारी खेली थी। चौथे स्थान पर मनीष पांडे काबिज है उन्होंने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) के खिलाफ 114 रन बनाये थे। 5वें स्थान पर आरसीबी के रजत पाटीदार है उन्होंने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 112 रन बनाये थे। 

इसके अलावा बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज जायसवाल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। टी20 में अपना पहला शतक लगाते ही यशस्वी  मनीष पांडे, पॉल वल्थाटी, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार के बाद आईपीएल शतक लगाने वाले पांचवें अनकैप्ड भारतीय बन गए है। अपने पहले शतक के साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप (428) अपने नाम कर ली है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार