आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला सोमवार(15 अगस्त) को खेला जाएगा। बता दें कि सीरीज में आयरलैंड की टीम 2-1 से आगे है।

Advertisement

IRE vs AFG: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – सोमवार, 15 अगस्त, 2022
समय – रात 08: 00 बजे
जगह – बेलफास्ट स्टेडियम

IRE vs AFG: Match Preview

आयरलैंड के बल्लेबाज़ों ने तीसरे मैच में निराश किया। इस मुकाबले में मेहमान टीम के लिए सिर्फ चार बल्लेबाज़ ही दो अंकों में रन बना सके। जॉर्ज डोकरेल ने 37 बॉल पर 58 रन बनाए, वहीं लोर्कन टकर ने 31 और फिआन्न हैंड ने 36 रनों की पारी खेली।

आयरलैंड के गेंदबाज़ तीसरे मैच में पिछले दो मैचों के प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे। जोशुआ लिटिल ने 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए, लेकिन उनके अलावा बाकि सभी गेंदबाज़ काफी महंगे साबित हुए।

Advertisement

अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज का तीसरा मैच जीतकर शानदार वापसी की है। इस मैच को मेहमानों ने 22 रन के अंतर से जीता। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 53, नजीबुल्लाह जादरान ने 42, इब्राहिम जादरान ने 36, और हजरतुल्लाह ने टीम के लिए 39 रनों की पारी खेली।

अफगानी गेंदबाज़ का प्रदर्शन भी काबिलिय-तारीफ रहा। नवीन उल हक ने 3 विकेट अपने नाम किये। वहीं मुजीब और फारूक ने दो-दो विकेट चटकाएं। कप्तान मोहम्मद नबी ने एक विकेट अपने नाम किया। हालांकि नवीन, राशिद खान और मोहम्मद नबी का इकोनॉमी रेट 9.50 का रहा।

IRE vs AFG: Match Prediction 

Advertisement

अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज का तीसरा मैच जीतकर अच्छी वापसी की है, ऐसे में सीरीज का चौथा मैच ओर भी ज्यादा रोमांचक हो सकता है। लेकिन आयरलैंड की टीम की फॉर्म देखकर वहीं फेवरेट रहने वाली है।

IRE vs AFG Head-to-Head

कुल – 21
आयरलैंड – 06
अफगानिस्तान – 15

Advertisement

IRE vs AFG Probable Playing XI

आयरलैंड - पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस केम्फ, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, फिआन्न हैंड, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल

अफगानिस्तान - हजरतुल्लाह, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी(कप्तान), राशिद खान, उस्मान गनी, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूक

Advertisement

IRE vs AFG Fantasy XI:

विकेटकीपर – लोर्कन टकर, रहमानुल्लाह गुरबाज़
बल्लेबाज - एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, हजरतुल्लाह ज़ज़ाई, नजीबुल्लाह जादरान
ऑलराउंडर- जॉर्ज डोकरेल, फ़िआन्न हैंड
गेंदबाज- जोशुआ लिटिल, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार