Ireland vs India 1st T20I, Dream 11 Team: भारत और आयरलैंड के बीच 18 अगस्त से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर शुक्रवार को खेला जाएगा। आयरलैंड टूर पर जसप्रीत बुमराह इंडियन टीम की अगुवाई करेंगे।

Advertisement

इस मैच में आप यशस्वी जायसवाल को कप्तान बना सकते हैं। यशस्वी एक अटैकिंग बैटर हैं और बड़े रन बनाकर आपको काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। वेस्टइंडीज टूर पर भी वह इंडियन टीम का हिस्सा थे और वहां उन्होंने एक मुकाबले में नाबाद 84 रनों की पारी खेली थी। डबलिन के ग्राउंड पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप तिलक वर्मा या वाशिंगटन सुंदर को चुन सकते हो।

IRE vs IND 1st T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 18 अगस्त, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड

IRE vs IND, Pitch Report

यह मुकाबला डबलिन में खेला जाएगा। यह की पिच पर बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है। लेकिन इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती देखी जा सकती है। शुरुआती ओवर्स में गेंदबाज भी गेम में रहेंगे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाएगा बल्लेबाजों को रन बनाने में और भी आसानी होती जाएगी। इस मैदान पर ज्यादातर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेती है।

यहां अब तक कुल 21 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से रन चेज करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 151 रन रहा। हालांकि टॉस जीतने वाली टीम कम से कम 180 रन स्कोर बोर्ड पर टांगना चाहेगी।

IRE vs IND: Where to Watch?

आयरलैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज में खेले जाने वाले सभी मुकाबला भारतीय फैंस Sports18 और जियो सिनेमा ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं। 

IRE vs IND T20I Head to Head To Record

कुल - 05
भारत - 05
आयरलैंड - 00

Ireland vs India 1st T20I, Dream 11 Team

विकेटकीपर - लोर्कन टकर
बल्लेबाज- हैरी टेक्टर, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - जॉर्ज डोकरेल, वाशिंगटन सुंदर, कर्टिल कैम्फर 
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, जोशुआ लिटिल, अर्शदीप सिंह

बैकअप - संजू सैमसन, पॉल स्टर्लिंग, और शिवम दुबे

Ireland Probable Playing XI 

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, फिओन हैंड, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट

India Probable Playing XI 

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई

Also Read: Cricket History

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार