देहरादून, 15 मार्च (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को आयरलैंड को उसकी पहली पारी में 172 रन पर समेट दिया। अफगानिस्तान ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान अभी आयरलैंड के स्कोर से 82 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष है। 

Advertisement

स्टंप्स के समय रहमत शाह 22 हशमतउल्लाह शाहिदी 13 बनाकर नाबाद लौटे। मोहम्मद शहजाद ने 40 और एहसानउल्लाह जनत ने सात रन बनाए। 

Advertisement

इससे पहले, आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 55 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी वह नियमित अंतराल पर विकेट गवांती चली गई और 60 ओवर में 172 रन ही बना सकी। 

आयरलैंड के लिए 11वें नंबर के बल्लेबाज टिम मुर्तग ने 75 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 54 रन बनाए। उनके अलावा जॉर्ज डकरैल ने 39, पॉल स्टर्लिंग ने 26 और केवि ओ ब्रायन ने 12 रनों का योगदान दिया। 

आयरलैंड की टीम एक समय 85 रन पर ही अपने नौ विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन मुर्तग ने डकरैल के साथ 10वें विकेट लिए 87 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को 172 तक पहुंचाया। 

अफगानिस्तान की ओर से यामिन अहमदजई और मोहम्मद नबी ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि राशिद खान और वकार सलामखील को दो-दो विकेट मिला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार