28 जुलाई,नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए आयरलैंड ने अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनकैप्ड ऑलराउंडर कर्टिस कैमफर, हैरी टेक्टर इसमें शामिल हैं जबकि मार्क अडायर जगह बना पाने में असफल रहे हैं 

Advertisement

टीम को 22 खिलाड़ियों से घटाकर 20 किया गया है, बाकि खिलाड़ी रिजर्व के तौर पर मौजूद रहेंगे। इस सीरीज से आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग की शुरुआत होगी।वनडे क्रिकेट में रोचकता लाने के लिए लाई गई यह लीग 2023 में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है, शीर्ष सात टीमों को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। 

Advertisement

मीडियम पेसर ऑलराउंडर कैमफर ने एक लिस्ट ए और तीन टी-20 मैच खेले हैं। जबकि टेक्टर ने आयरलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है।

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 30 जुलाई को साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। बाकी दो मुकाबले भी इस मैदान पर क्रमश: 1 और 4 अगस्त को खेले जाएंगे। 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए आयरलैंड टीम

एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, कर्टिस कैमरफ, गैरेथ डेलानी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, केविन ओ'ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, बॉयड रैंकिन, सिमरन सिंह, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, क्रेग यंग।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार