आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत 27 सितम्बर से होने जा रही है। पहले 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद इतने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। गुरुवार, 12 सितंबर को, क्रिकेट आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। हैरान कर देने वाली बात ये रही है कि एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie) को टी20 इंटरनेशनल स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दोनों फॉर्मेट में टीम की कमान पॉल स्टर्लिंग संभालेंगे। 

Advertisement

आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली दो T20I मैच अबू धाबी में 27 और 28 सितंबर को खेले जाने हैं। वहीं वनडे मैच 2, 4 और 7 अक्टूबर को अबू धाबी में खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका की बात करें तो वो पहले ही इस सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर चुके हैं। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वाड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, मैथ्यू हम्फ्रेस, ग्राहम ह्यूम, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वाड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, गेविन होए, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रेस, एंडी मैकब्राइन, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग। 

आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिल सिमलेन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, और लिज़ाद विलियम्स।

आयरलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन और लिज़ाद विलियम्स। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार