आयरलैंड के युवा बल्लेबाज हैरी टेक्टर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। टेक्टर ने बाबर आज़म को पीछे छोड़ते हुए मई के ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ (POTM) का अवॉर्ड जीत लिया है। मई महीने में प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में हैरी टेक्टर के अलावा बाबर आजम और बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शंटो भी शामिल थे लेकिन टेक्टर ने इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए ये अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में संपंन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 206 रन बनाए थे, जिसमें दूसरे वनडे में 112 गेंदों पर 140 रनों की उनकी शतकीय पारी भी शामिल थी। इस पारी में टेक्टर ने 10 छक्के और 7 चौके भी लगाए थे। दूसरे वनडे में शतक लगाने के अलावा टेक्टर ने पहले और तीसरे वनडे में क्रमश: 21* और 45 रन बनाए थे।

Advertisement

वहीं, अगर बाबर आजम की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान ने मई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और पहले वनडे में 107 और 54 सहित तीन मैचों की वनडे सीरीज में 162 रन बनाए थे। इस बीच, शंटो ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 44, 117 और 35 रन बनाए थे।

ये अवॉर्ड जीतने के बाद टेक्टर ने आईसीसी से बातचीत की और बताया, "मैं पुरस्कार से खुश हूं और उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया, हालांकि, क्रिकेट सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक टीम खेल है, इसलिए पुरस्कार आयरलैंड पुरुषों की टीम के प्रदर्शन और प्रगति पर अधिक प्रतिबिंब है। हेनरिक (मलान), एंड्रयू (बलबर्नी) और कोचों और खिलाड़ियों के समर्पित ग्रुप के समर्थन के बिना, जिनके साथ मैं काम करता हूं, मैं ये पुरस्कार नहीं जीत पाता।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार