Ireland vs Oman T20 World Cup 2026: कप्तान लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) और जोशुआ लिटिल (Joshua Little) की शानदार गेंदबाजी से आयरलैंड ने शनिवार (14 फरवरी) को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेले गए मुकाबले मे ओमान को 96 रनों के विशाल अंतर से हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ आयरलैंड अभी भी सुपर 8 की रेस में बनी हुई है, वहीं लगातार तीन हार के साथ ओमान की अगले राउंड की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।
236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम ओवरों में ऑलआउट हो गई। ओपनिंग बल्लेबाज आमिर कलीम ने 29 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, वहीं हम्मद मिर्जा ने 37 गेंदों में 46 रन बनाए। टीम के 8 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। जिसके चलते ओमान 18 ओवर में 139 रन पर ऑलआउट हो गई।
आयरलैंड के लिए लिटिल ने 3 विकेट, मैथ्यू हम्फ्रीज और बैरी मैकार्थी ने 2-2 विकेट,जॉर्ज डॉकरेल ने 1 विकेट लिया।
आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आयरलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 64 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद टकर और गैरेथ डेलनी ने पारी को संभाला औऱ पांचवें विकेट के लिए 56 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी की।
डेलनी ने 30 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार छक्के जड़े। वहीं कप्तान टकर टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 51 गेंदों में दस चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 94 रन बनाए। जॉर्ड डॉकरेल ने 9 गेंदों में नाबाद 35 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के जड़े। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 19 गेंदों में नाबाद 70 रन की तूफानी साझेदारी हुई।
Also Read: LIVE Cricket Score
ओमान के लिए शकील अहमद ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा शाह फैजल और आमिर कलीम ने 1 विकेट चटकाया।