Ireland vs South Africa 2nd T20I: रॉस अडायर (Ross Adair) के तूफानी शतक के दम पर आयरलैंड ने रविवार (29 सितंबर) को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका को 10 रन से हरा दिया। यह पहली बार है जब आयरलैंड ने इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका को हराया है। इस जीत के साथ ही आयरलैंड दो मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी करने में सफल रही। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसानल पर 195 रन बनाए।  रॉस और कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने मिलकर पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 137 रन की शानदार साझेदारी की। 

Advertisement

अडायर ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें उन्होंने पांच चौके और नौ छक्के जड़े। वहीं स्टर्लिंग ने 31 गेंदों में सात चौके और एक छक्का जड़कर 52 रन की पारी खेली। 

साउथ अफ्रीका के लिए वियान मल्डर ने 2 विकेट, लुंगी एंगिडी, पैट्रिक क्रुगर औऱ लिजाड विलियम्स ने 1-1 विकेट लिए। 

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट गवाकर 185 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 32 गेंदों में 51 रन और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 41 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। वहीं रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई और खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। साउथ अफ्रीक के आखिरी 8 विकेट सिर्फ 28 रन के अंदर गिरे। 

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 4 विकेट, ग्राहम ह्यूम ने 3 विकेट, बेंजामिन व्हाइट और मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने 1-1 विके अपने खाते में डाला। 

Advertisement

रॉस को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी, जिसका पहला मैच 2 अक्टूबर को होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार