देहरादून, 16 मार्च (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के साथ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 314 रन का स्कोर बना लिया। अफगानिस्तान को इस तरह 142 रन की बढ़त हासिल हुई है। आयरलैंड ने पहली पारी में 172 रन बनाए थे। 

Advertisement

आयरलैंड ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। आयरलैंड अभी अफगानिस्तान के स्कोर से 120 रन पीछे है और जबकि उसके आठ विकेट शेष है। 

Advertisement

स्टंप्स के समय पॉल र्स्टलिंग 8 और एंड्रयू बलबिर्नी 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड खाता खोले बिना आउट हो गए। उन्हें यामिन अहमदजई ने आउट किया। 

इससे पहले, अफगानिस्तान ने अपने कल के दो विकेट पर 90 रन से आगे खेलना शुरू किया। रहमत शाह 22 और हशमतउल्लाह शाहिदी ने अपनी पारी को 13 रन से आगे बढ़ाया। 

दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। रहमत शतक से चूक गए। उन्होंने 214 गेंदों पर 98 रन की पारी में 15 चौके लगाए। 

हशमतउल्लाह ने 154 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 61 और कप्तान असगर अफगान ने 92 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। 

Advertisement

आयरलैंड के लिए स्टुअर्ट थॉम्पसन ने तीन और एंडी मैकब्रायन, जेम्स केमरोन तथा जॉर्ज डकरैल ने दो-दो जबकि टिम मुर्तघ ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार