Ireland vs India 1st T20I: हैरी टेक्टर (Harry Tector) की शानदार अर्धशतक के दम पर आयरलैंड ने डबलिन में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत खराब रही और 22 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गिर गए। 

Advertisement

इसके बाद टेक्टर और लोर्कन टकर (18) के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। बता दें कि भारत के खिलाफ पहली बार आयरलैंड द्वारा यह किसी भी विकेट के लिए हुई 50 रन की पहली पार्टनरशिप है।

टेक्टर ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा और 33 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 64 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

भारत के लिए हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

बता दें कि भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर आयरलैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बारिश के खलल के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटकार 12-12 ओवर प्रति पारी कर दी गई।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार