Ireland vs England 3rd T20 Match Prediction: आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 21 सितंबर को द विलेज, डबलिन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 06:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इस टी20 सीरीज में मेहमान टीम इंग्लैंड ने आयरलैंड पर 1-0 की बढ़त बना रखी है। इंग्लिश टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला 17.4 ओवर में 197 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीता था। वहीं सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारी बारिश हुई जिस वज़ह से बिना कोई गेंद डाले मैच रद्द करना पड़ा।

IRE vs ENG 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 21 सितंबर 2025
समय - 06:00 PM IST
वेन्यू - द विलेज, डबलिन

The Village, Dublin Pitch Report

डबलिन के मैदान पर टी20I फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है और ऐसा करते हुए यहां 24 में से 15 टी20 इंटरनेशनल जीते गए हैं। गौरतलब है कि इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 154 रन रहा है। वहीं T20I में डबलिन के मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 252/3 बना है जो कि साल 2019 में स्कॉटलैंड की टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाया था।

IRE vs ENG T20 Head To Head Record

कुल - 04
इंग्लैंड - 02
आयरलैंड - 01
बेनतीजा - 01

IRE vs ENG 3rd T20 : Where to Watch?

आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट OTT प्लेटफॉर्म Fancode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

IRE vs ENG 3rd T20: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, सैम करन और ल्यूक वुड स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं। वहीं बात करें अगर आयरलैंड की तो पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर और क्रेग यंग अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Ireland vs England 3rd T20 Probable Playing XI

England 3rd T20 Probable Playing XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

Ireland 3rd T20 Probable Playing XI: रॉस अडायर, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैम्पर, बैरी मैक्कार्थी, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज़, क्रेग यंग।

Ireland vs England Today's Match Prediction

इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

IRE vs ENG 3rd T20 Match Prediction, IRE vs ENG Pitch Report, Today's Match IRE vs ENG, IRE vs ENG Prediction, IRE vs ENG Predicted XIs, Cricket Tips, IRE vs ENG Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Ireland vs England

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार