IND vs PAK 2022: एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। भारत को अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस अहम मुकाबले से फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर माहौल बनाया जा रहा है। फैंस भारत-पाकिस्तान के मैच से जुड़ी पुरानी बातें ओर पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान द्वारा भारत-पाक मैच पर किए गए कमेंट की क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Advertisement

वायरल हो रही क्लिप में इरफान पठान को बोलते हुए सुना जाता है, 'जब-जब इंडिया-पाकिस्तान का मैच होता था तब हम गौतम गंभीर को खुला छोड़ देते थे कि भाई आप संभाल लो।' इरफान पठान के ऐसा कहने पर उनके साथ बैठे वीरेंद्र सहवाग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते और जमकर ठहाके लगाकर हंसते हैं।

Advertisement

बता दें कि गौतम गंभीर और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर काफी बार माहौल गरमाया है। गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच लाइव मैच में की गई गाली-गलौच को शायद ही कोई फैन भूला हो। वहीं गौतग गंभीर को कामरान अकमल से भी तू-तू मैं-मैं करते हुए सुना जा चुका है।

वहीं अगर एशिया कप की बात करें तो इस बार ये पॉपुलर टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। टी-20 क्रिकेट के इतिहास पर अगर नजर डालें तो अब तक भारत-पाक के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें 7 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। वहीं दोनों देशों के बीच आखिरी बार मुकाबला टी-20 विश्वकप में खेला गया था जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार