भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार, 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट मुकाबले (ENG vs IND 5th Test) के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI) का चुनाव किया है। उन्होंने भारत के कॉम्बिनेशन में तीन बड़े बदलाव किए हैं।

Advertisement

इरफान पठान ने बुधवार, 30 जुलाई को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वो द ओवल टेस्ट के लिए भारतीय टीम चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने सबसे पहले चोटिल खिलाड़ी ऋषभ पंत की जगह फौजी के बेटे ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जो कि हाल ही में पंत के इंजर्ड होने पर लॉर्ड्स और मैनचेस्टर टेस्ट में भी टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग करते दिखे थे।

Advertisement

इसके बाद इरफान पठान ने जसप्रीत बुमराह की जगह कुलदीप यादव को इलेवन में शामिल करने की सलाह दी। दरअसल, इरफान का मानना है कि अगर तेज गेंदबाज़ थके हुए हैं तो उनकी जगह सीधे तौर पर कुलदीप यादव को कॉम्बिनेशन में शामिल किया जाना चाहिए जो कि पांचवें टेस्ट में ट्रंप साबित हो सकते हैं।

ये भी जान लीजिए कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि बुमराह द ओवल नहीं खेलेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा ये फैसला उनकी पीठ की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।

आखिर में भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने युवा तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज जिन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट में अपना डेब्यू किया उनकी जगह अर्शदीप सिंह या प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात कही और उन्हें टीम में चुना।

इरफान पठान द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार