27 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में दिग्गज तेज गेंदबाज इरफान पठान को किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदा जिसके कारण इरफान पठान आईपीएल 2018 में नहीं खेल पाएगें।

Advertisement

इरफान पठान के नहीं खेलने से क्रिकेट फैन्स को काफी दुख पहुंचा है। लेकिन आपको जानकर खुशी होगी इस बार के आईपीएल में इरफान पठान एक बार फिर क्रिकेट फैन्स के बीच नजर आएगें।

Advertisement

खबर है कि आईपीएल 2018 में दिग्गज इरफान पठान को स्टार स्पोर्ट्स ने एक्सपर्ट पैनल में शामिल कर लिया है। यानि इरफान पठान आईपीएल मैचों के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर एक्सपर्ट की भूमिका निभाएगें।

गौरतलब है कि काफी समय से इरफान पठान क्रिकेट से मैदान से दूर हैं ऐसे में क्रिकेट फैन्स के लिए इरफान पठान की यह भूमिका काफी दिलचस्प होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार