इरफान पठान (Irfan Pathan) एक ऐसा नाम जिसने अपने शानदार खेल के दमपर बेहद ही कम समय में लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई थी। इरफान पठान ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के दमपर टीम इंडिया को ढेर सारे मैच जितवाए। इरफान पठान को अपने करियर के शुरुआती दिनों में बेहद संघर्ष का सामना करना पड़ा था। वहीं एक बार तो मैच खेलकर लौटने के बाद बस में उनकी जमकर पिटाई तक हो गई थी। इरफान पठान ने खुद इस किस्से को शेयर किया है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के शो पर मध्यप्रदेश के भिंड से जुड़े इस किस्से को शेयर करते हुए इरफान पठान ने कहा, 'मैं क्रिकेट मैच खेलने के लिए मध्यप्रदेश में एक जगह है भिंड वहा गया हुआ था। मैच खत्म होने के बाद मैं बस से लौट रहा था। बस की सीट में पीछे टेक लगाने के लिए कुछ नहीं था भीड़ भी काफी थी इसलिए बहुत संभलकर बैठना पड़ रहा था। 

Advertisement

इरफान पठान ने आगे कहा, 'जब भी कोई गड्ढा आता या ड्राइवर तेजी से ब्रेक मारता तो हम अपने आगे वाली सीट को पकड़ लेते थे। अचानक बहुत जोर से झटका लगा। मैं खुद को संभालने के लिए जो हाथ में आया उस पकड़ लिया। कुछ देर बाद मुझे एहसास हुआ कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है।'

इरफान पठान ने कहा, 'मैंने एक नवविवाहिता महिला की चोटी पकड़ ली थी। इसके बाद बस में बैठे लोगों ने जमकर पिटाई की। बस में मौजूद लोगों को लगा कि मैंने जानबूझकर ऐसा किया है। मेरे बहुत समझाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि मैं सच बोल रहा हूं। मैंने लोगों को बताया कि गिरने से बचने के लिए मेरे हाथ में अचानक महिला की चोटी आ गई। मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। इसके बाद उन लोगों को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने मुझसे माफी मांगी।'

Advertisement

इरफान पठान अपने समय के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। टी-20 विश्वकप 2007 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ इरफान की गेंदबाजी कौन भूल सकता है। इस मुकाबले में इरफान पठान ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए इरफान पठान को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार