टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धवन जल्द ही अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी फरवरी महीने में दिल्ली एनसीआर में बेहद निजी तरीके से होगी। 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन, जिन्होंने अक्टूबर 2024 में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, अब अपनी ज़िंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट अनुसार, शिखर धवन फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते में आयरलैंड की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी करने जा रहे हैं। यह शादी दिल्ली एनसीआर में एक निजी समारोह के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें बेहद सीमित मेहमानों को ही न्योता दिया जाएगा।

Advertisement

शिखर धवन और सोफी शाइन ने साल 2025 के मध्य में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इससे पहले धवन अक्टूबर 2023 में अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से कानूनी रूप से अलग हो चुके थे। हालांकि, रिश्ते की आधिकारिक घोषणा से पहले भी दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था, जिससे उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी।

सोफी शाइन को साल 2024 में मुल्लांपुर स्टेडियम में भी देखा गया था, जहां वह पंजाब किंग्स की जर्सी पहने नजर आई थीं। यह शिखर धवन का आखिरी आईपीएल सीजन था, और उस दौरान भी सोफी की मौजूदगी ने काफी ध्यान खींचा था।

मीडिया जानकारी के अनुसार, शिखर धवन और सोफी शाइन की पहली मुलाकात साल 2023 में दुबई में हुई थी। दोनों काफी समय से भारत में साथ रह रहे हैं और धवन कई बार त्योहारों और खास मौकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जो अब ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर धवन है। धवन पहले कई इंटरव्यू में अपने बेटे के साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि, शिखर और आयशा के रिश्ते में गंभीर मतभेद सामने आए थे और फिलहाल दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार