भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर बढ़ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। जी हां, इस युवा खिलाड़ी ने अपने और सारा तेंदुलकर के रिलेशनशिप को लेकर उड़ रही अफवाहों को समाप्त कर दिया है।

Advertisement

इन्स्टाग्राम पर अपने फैंस के सवालों के जवाब देते हुए शुभमन ने इस बड़े सवाल का जवाब दिया। जब उनके फैन ने उनसे पूछा कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है, तो इस सवाल का जवाब शुभमन ने देने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई।

Advertisement

जब फैन ने शुभमन गिल से उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया कि ओह हां, मैं फ़िलहाल सिंगल ही हूं। इसके साथ ही भविष्य में भी मैं इस बारे में मैं नहीं सोचने वाला और ना ही अभी कोई प्लान है।

शुभमन के इस जवाब से साफ है कि उनके और सारा तेंदुलकर के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा पिछले दिनों मीडिया में आई खबरों में दिखाया गया था। हालांकि, शुभमन और सारा अच्छे दोस्त हो सकते हैं क्योंकि दोनों को ही सोशल मीडिया पर कमेंट्से के जरिए एक दुसरे से बात करते हुए काफी बार देखा गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार