12 सितंबर। इस समय धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 15 सितंबर से धर्मशाला में टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। 

Advertisement

आपको बता दें अचानक से कोहली को धोनी की याद आ गई है। कोहली ने एक स्पेशल ट्विट में धोनी के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की और ट्विट में लिखा है कि ''एक गेम जो मैं कभी नहीं भूल सकता, वह स्पेशल रात थी. इस शख्स ने मुझे इतना भगाया, जैसे मेरा फिटनेस टेस्ट हो'

Advertisement

जैसे ही कोहली का यह ट्विट वायरल हुआ है वैसे ही फैन्स के बीच यह डर पैदा हो गया है कि धोनी आज रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे।

वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो आज शाम 7 बजे धोनी एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। वैसे अभी तक इस बात को लेकर कोई ऑफिशियली रिपोर्ट नहीं आई है। आपको बता दें कि काफी समय से सोशल साइट्स पर चर्चा होती रहती है धोनी के रिटायरमेंट को लेकर।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार