टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 36वें मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने नामीबिया को 53 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कीवी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें और भी प्रबल हो गई हैं। वहीं, अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना और भी मुश्किल हो गया है।

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन एक पल ऐसा भी आया जिसे कोई भी क्रिकेट फैन देखना पसंद नहीं करेगा। इस मैच में न्यूज़ीलैंड की गेंदबाज़ी के दौरान लेग स्पिनर ईश सोढ़ी गंभीर रूप से चोटिल होते-होते बचे।

Advertisement

कीवी पारी के 12वें ओवर में ईश सोढ़ी गेंदबाज़ी कर रहे थे और सामने नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड वीजा बल्लेबाज़ी कर रहे थे। इसी ओवर में वीज़ा ने एक बहुत तेज शॉट खेला जो बिल्कुल सीधा था और ऐसा लग रहा था कि सोढ़ी इस कैच को पकड़ लेंगे लेकिन गेंद उनकी उंगलियों पर लगकर उनके माथे पर जा लगी। 

जैसे ही सोढ़ी के गेंद लगी वो जमीन पर गिर गए। इस दृश्य को देखकर कुछ सेकेंड के लिए तो सभी खिलाड़ियों की सांसे अटक गई थी लेकिन जब साथी खिलाड़ियों ने गेंदबाज का हालचाल पूछा तो सोढ़ी बिल्कुल ठीक थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार