ईशान किशन (Ishan Kishan) ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2020 मुकाबले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 2 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 99 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपने आईपीएल करियर के पहले शतक से चूक गए। इसके साथ ही उन्होंने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

ईशान आईपीएल के 13 साल के इतिहास में 99 रन के निजी स्कोर पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (Virat Kohli) 2013 में दिल्ली के खिलाफ और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) 2019 में 99 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए थे।

Advertisement

सुरेश रैना ने 2013 में हैदराबाद के खिलाफ वहीं क्रिस गेल 2019 में आरसीबी के खिलाफ 99 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे थे। 

अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

ईशान द्वारा बनाए गए 99 रन, आईपीएल मे किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में पहले नंबर पर पॉल वॉल्थाटी है जिन्होंने 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए मोहाली में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 120 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर मनीष पांडे हैं, जिन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ नाबाद 114 रन बनाए थे।  

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को बेहद रोमांचक मैच में सुपर ओवर में मात दी। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई भी पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर इतने रन ही बना सकी।

Advertisement

मैच सुपर ओवर में गया जहां मुंबई ने सात रन बनाए। बैंगलोर ने आठ रन बना यह मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई पहली बार आईपीएल में सुपर ओवर में हारी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार